आगरा रेल मंडल में माल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि

0
WhatsApp Image 2026-05-08 at 6.02.33 PM

आगरा रेल मंडल में माल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि, अप्रैल माह-2026 में 39.35 करोड़ रुपये की आय अर्जित

आगरा : आगरा रेल मंडल माल यातायात के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। अप्रैल माह-2026 में विभिन्न वस्तुओं की लोडिंग से मंडल द्वारा कुल 39.35 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
इस अवधि में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) बाद से पेट्रोलियम पदार्थ (POL) की कुल 82 रेकों की लोडिंग की गई, जिससे 36,63,96,230 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसी प्रकार आईसीडीवाई (ICDY) से कंटेनर की 19 रेकों की लोडिंग कर 1,11,15,369 रुपये की आय अर्जित की गई।
शोलाका से स्लीपर की 02 रेकों की लोडिंग कर 22,62,544 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त गोविन्दगढ़ से बैलेस्ट की 01 रेक की लोडिंग कर 23,49,294 रुपये की आय अर्जित की गई।
उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन से अंतिम बार बैलेस्ट लोडिंग अप्रैल-2025 में की गई थी। आगरा मंडल द्वारा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं एवं त्वरित माल परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप मंडल माल राजस्व के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे