मेरा आगरा एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए-नगेन्द्र प्रताप (मण्डलायुक्त)

0
WhatsApp Image 2026-05-08 at 7.14.46 PM

आगरा:  शुक्रवार को मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में आगरा स्मार्ट सिटी की 40वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम विगत 39वीं बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए दिये गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित किए गये 63 एटीसीएस जंक्शन में से 15 जंक्शन प्रभावित हैं जो वर्तमान में काम नहीं कर रहे हैं। आयुक्त महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि इन्हें ठीक कराने के लिए आवश्यक धनराशि की मांग हेतु शासन से पत्राचार किया जाए। शेष सभी जंक्शन एटीसीएस मोड पर चलें, यह सुनिश्चित किया जाए।

अवगत कराया गया कि जगह-जगह प्रगतिमान मेट्रो कार्य के कारण कई आईटीएमएस जंक्शन प्रभावित हैं। जिसके चलते इन जंक्शनो पर लगे स्मार्ट सीसीटीवी कैमरे से ट्रैफिक वायलेंस और जनित चालान की संख्या में कमी आई है। वहीं जनित चालानों के सापेक्ष बहुत कम जुर्माने की वसूली हुई है। आयुक्त महोदय ने जिलाधिकारी को स्मार्ट सिटी, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ आदि सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करने तथा आईटीएमएस से जनित चालानों की शत प्रतिशत वसूली करने हेतु आवश्यक कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिए।

सिटी एप मेरा आगरा को लेकर अवगत कराया गया कि वर्तमान में लगभग 31 हजार यूजर्स एप सेवा का लाभ उठा रहे हैं। महोदय द्वारा निर्देश दिए गए कि सोशल मीडिया माध्यम से भी मेरा आगरा एप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए। स्मार्ट सिटी मिशन सिटी 2.0 के बारे में अवगत कराया गया कि लगभग 113 करोड़ का यह प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। डीपीआर के लिए निविदा जारी हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी माॅडल पर वेस्ट टू गैस प्लांट की स्थापना की जाएगी। पेठा वेस्ट और होटल/रेस्टोरेंट से निकलने वाले ऑर्गेनिक कचरे का इस प्लांट में निस्तारण किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल , स्मार्ट सिटी सीईओ संतोष कुमार , आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष  एम. अरून्मौली  एसीपी इमरान अहमद , सीएस  ईशा भारद्वाज  सीएफओ राहुल अग्रवाल , चीफ डेटा ऑफिसर  सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे