स्मार्ट मीटर के खिलाफ सपा ने निकाली जन आक्रोश रैली, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक, जिला मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
आगरा। बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध लगातार बढता जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीट उखाड कर फैंके जा रहे हैं। इस को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में जनआक्रोश रैली निकाल विरोध-प्रदर्शन किया। सपाइयों ने स्मार्ट मीटरों की होली जलाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार बढता जा रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने स्मार्ट मीटर के विरोध में एमजी रोड पर जन आक्रोश रैली निकाल प्रदर्शन किया। जनाक्रोश रैली धौलपुर हाउस से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। धौलपुर हाउस के सामने पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। सपा नेताओं ने पुलिस पर भाजपा एजेंट की तरह रवैया अपनाते हुए विपक्ष की आवाज को दबाने के आरोप लगाए। सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने स्मार्ट मीटरों की जगह पर पुराने मीटरों को ही बहाल किए जाने की मांग की। सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भाजपा सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सपा पार्षद दल नेता राहुल चैधरी, अमित प्रताप सिंह, राहुल चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, मधुकर अरोड़ा, नितिन कोहली आदि मौजूद रहे।

