ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीन कर भाग रहा लुटेरा दबोचा
जीआरपी आगरा फोर्ट ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल हुआ बरामद
आगरा। सफर के दौरान ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनकर भागने वाले शातिर लुटेरे को जीआरपी आगरा फोर्ट ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया है।
आगरा फोर्ट जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहा था। इस दौरान मोबाइल मालिक के शोर मचाने पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा शातिर लुटेरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकडे गए आरोपी ने अपना नाम सोहेल पुत्र निसार खान निवासी कमालखां बिलाल मस्जिद के पास शाहगंज बताया। जामा तलाशी में आरोपी के कब्जे से यात्री से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। लुटेरे को दबोचने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आगरा फोर्ट अनुज कुमार कांस्टेबिल आवेश पाल और आरपीएफ आरक्षी शेर सिंह शामिल रहे।

