जीआरपी फिरोजाबाद ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक दबोचा
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर अवैघ शराब बेचने की फिराक में था आरोपी
फिरोजाबाद। जीआरपी फरोजाबाद ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब की दर्जन बोतलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार व्यक्ति रेलवे का अटेंडर है। पुलिस के अनुसार वह शराब को बेचने की फिराक में था कि पकडा गया।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान तहत जीआरपी फिरोजाबाद ने रविवार को अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक शाह पुत्र द्वारिका शाह निवासी अलीद्वारपुर पश्चिम बंगाल बताया। इसके कब्जे से एक बैग में 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराव हरियाणा मार्का की विभिन्न ब्रांडों की है। आरोपी ट्रेनों में अटेण्डर का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे स्टेशन पर शराब को बेचने की फिराक में था। इसी दौरान पकड लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी फिरोजाबाद शेर सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध सिंह, आरपीएफ उपनिरीक्षक नन्दराम वर्मा, कांस्टेबिल मनीष कुमार, कर्मवीर सिंह और कांस्टेबिल आरपीएफ देवकीनन्दन मीणा आदि शामिल रहे।
