आगरा में यमुना नदी पर नया रेल ब्रिज बनकर हुआ तैयार

0

आगरा फोर्ट और यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा नया पुल

इससे आगरा व टूंडला के बीच ट्रेनों का आवागमन होगा सुगम

आगरा फोर्ट और यमुना ब्रिज के बीच लाइन दोहरीकरण भी हुई

आगरा। यमुना नदी पर नया रेल ब्रिज बनकर तैयार है। यह ब्रिज आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन को जोडेगा। इसके बनने से ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा। इसके साथ आगरा फोर्ट से यमुना ब्रिज के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेल बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लागतार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा में यमुना नदी पर बनने वाला नया रेल ब्रिज आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन सेयमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा। इससे ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा। इससे पहले पुराने पुल पर सिंगल ट्रैक होने के चलते एक बार में एक ही ट्रेन गुजरती थी। अब नया पुल बनने से अप और डाउन के लिए अलग-अलग पुल होने से ट्रेनों को दोनों स्टेशन पर ब्रिज के खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन ऑपरेशन में मोबिलिटी को और बेहतर करने के लिए भी काम किए जा रहे हैं। इसके तहत आगरा फोर्ट स्टेशन से यमुना ब्रिज के बीच रेललाइन दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। यमुना नदी पर जो ब्रिज बना है वह 16 स्पेन गार्डर का है। इसकी लंबाई करीब 700 मीटर है। दोहरीकरण का कार्य जिसकी लंबाई करीब 2 किलोमीटर है।

यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट यमुना नदी पर बने पुल का विवरण

कार्य स्वीकृत-2016-2017
कार्य की कुल लागतः 121.58 करोड़
लंबाईः 2.11 किमी
कार्य पूर्ण-अप्रैल-2025
कार्यकारी संस्था-कंस्ट्रक्शन विभाग

यमुना ब्रिज-आगरा किला लाइन दोहरीकरण

यमुना ब्रिज-आगरा किला सिंगल लाइन सेक्शन के कारण ट्रेनों को या तो आगरा फोर्ट-ईदगाह स्टेशनों या यमुना ब्रिज-टूंडला सेक्शन पर रोका जाता था। उपरोक्त अवरोध से बचने के लिए यमुना ब्रिज और आगरा किला (लगभग 2 किलोमीटर) के बीच पुल के साथ दोहरी लाइन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *