बी.एस. चौहान ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जनरल) आगरा का पदभार किया ग्रहण
आगरा: बी.एस. चौहान भारतीय रेल के अनुभवी एवं कुशल अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे आगरा मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) के पद पर 16 सितम्बर 2024 से 01 जून 2026 तक कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने 05 जनवरी 2024 से 15 सितम्बर 2024 तक पीओ/आरसीटी के पद पर सेवाएं प्रदान कीं।
बी.एस. चौहान ने 01 नवम्बर 2018 से 04 जनवरी 2024 तक डिप्टी जनरल मैनेजर, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।आगरा रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बी.एस. चौहान का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
