यात्रियों का सामान उडाने वाली मराठा गैंग की शातिर सदस्याएं गिरफ्तार, पांच लाख की नकदी बरामद

0
6eff6f31-dc41-4724-842d-6b7bc23bc7c9

आगरा कैंट जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के समीप से किया गिरफ्तार

दोनों के कब्जे से बरामद नकदी चोरी के जेवरात बेच की गई थी प्राप्त

आगरा। सफर के दौरान यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाली मराठा गैंग की दो सदस्याओं को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार उक्त नकदी यात्रियों के चोरी किए गए जेवरात और सामान को बेचकर प्राप्त की गई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
जीआरपी आगरा कैंट ने चेकिंग के दौरान बुधवार को स्टेशन पर मजार की तरफ जाने वाले रोड से दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच लाख की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर महिलाएं मराठा गैंग की सदस्याएं हैं। इनमें एक महिला के कब्जे से दो लाख, जबकि दूसरी के कब्जे से तीन लाख रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वह महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। काफी समय से आगरा में रहकर ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों के सामान चोरी की वारदातों को अंजाम देती हैं। चोरी में मिले सामान को बेचकर वह अपनी जीविका चलाती हैं। पुलिस के अनुसार इनके खिलाफ आगरा, मैनपुरी और इटावा जीआरपी में आधा दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं।
दोनों शातिर महिलाओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहित कुमार, आशीष कुमार, वरुण कुमार, हैड कांस्टेबिल सतेन्द्र कुमार, कांस्टेबिल रविकान्त शमार्, महिला हैड कांस्टेबिल मनीषा, कांस्टेबिल मुनेन्द्र, लवकुश, उदय प्रताप, अरविन्द कुमार, विकास कुमार सभी जीआरपी आगरा कैंट, हैड कांस्टेबिल धर्मेन्द्र सिंह आरपीएफ, और कांस्टेबिल संदीप नगाइच, राहुल अत्री, श्रीकान्त महिला कांस्टेबिल आरपीएफ रमायादव आदि शामिल रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे