जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कैलाश मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

0
1ac48d6d-4f3f-47fb-b4bd-56a89aee524e

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को कैलाश मंदिर पर प्रगतिमान पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कैलाश मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन अधिकारी ने बताया कि मंदिर में प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो गए।

द्वितीय चरण के अंतर्गत घाट निर्माण, भंडार गृह, यमुना दर्शन डेक और पाथवे निर्माण सहित अन्य कार्य प्रगति पर हैं। इनकी भौतिक प्रगति लगभग 75 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंदिर के मुख्य गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया। घाट पर चेंजिंग रूम बनाने, साफ सफाई आदि के लिए भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। उन्होंने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे