आगरा रेल मंडल ने खाद्य सुरक्षा के लिए शुरू किया विशेष चेकिंग अभियान

0
c08307d1-fc59-4495-bed7-2268bf63a8cb

खानपान यूनिटों पर ओवरचार्जिंग रोकने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को एक सप्ताह का चलाया जा रहा विशेष अभियान

आगरा। रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक मिल रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुधारने और ओवरचार्जिंग रोकने के लिए रेलवे द्वारा शुक्रवार से एक सप्ताह के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान आगरा रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर खानपान यूनिटों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में 24 से 30 अप्रैल तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आगरा फोर्ट, ईदगाह, मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर, रूपवास, फतेहपुर सीकरी, पथौली, यमुना ब्रिज, एत्मादपुर, बिल्लौचपुरा, राजा की मंडी, गोवर्धन, डीग, नदबई, आगरा कैंट और धौलपुर जंक्शन आदि स्टेशनों पर खानपान निरीक्षकों और वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस विशेष ड्राइव के दौरान खानपान यूनिटों की गहन जांच की जा रही है, जिसमें यात्रियों के साथ व्यवहार, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता मानकों और निर्धारित दरों के अनुरूप मूल्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आगरा मंडल द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को निर्धारित दरों पर उच्च गुणवत्ता की खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। इसमें किसी भी प्रकार की अनि यमितता पाए जाने पर संबंधित इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की शिकायत या ओवर चार्जिंग की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे