तीसरी आंख की जद में आए आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन स्टेशन

0
eb3f55b9-3634-405b-8f6a-67af8d78b219

आगरा मंडल के दोनों स्टेशनों पर नई केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली हुई स्थापित

सीसीटीवी कैमरेां की मदद से अब दोनों स्टेशनों हर गतिविधि होगी रिकाॅर्ड

आगरा। यात्रियों की सुरक्षा और बढती भीड को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल ने निगरानी बढ़ा दी है। आगरा रेल मंडल के आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन तीसरी आंख की जद में आ गए हैं। दोनों स्टेशनों पर 411 सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि रेकॉर्ड की जाएगी। प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया की निगरानी से लेकर रियल टाइम माॅनिटरिंग की जा सकेगी।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संकेत व दूर संचार इंजीनियर सुबोध राजपूत की अगुवाई में आगरा मंडल के आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर नवीन केंद्रीकृत सर्विलांस प्रणाली स्थापित की गई है। इसके अंतर्गत आगरा कैंट स्टेशन पर 200 अत्याधुनिक 4-के कैमरे और मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 211 4-के कैमरे स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों को केंद्रीकृत सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी क्षमता और रियल-टाइम मॉनिटरिंग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस नई प्रणाली के माध्यम से स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश व निकास द्वार, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की उच्च गुणवत्ता वाली निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। आगरा मंडल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा अनुभव प्रदान करना है। यह नई सर्विलांस प्रणाली उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *