शहर में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

0
image_870x_69e4d9ecd4589

परशुराम जयंती पर दिखा आस्था का संगम

शहर में कई जगहों पर किए गए अनुष्ठान

आगरा। अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम की जयंती पर शहर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सेवा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव, पूजन-अनुष्ठान और जनसेवा के कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ हुए। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और समाज के प्रति अपनी आस्था जताई।

प्राचीन कैलाश मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक और महर्षि जमदग्नि और भगवान परशुराम का पंचाभिषेक विधि-विधान से किया गया। हवन-पूजन में श्रद्धालुओं ने देश और दुनिया के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस मौके महंत चंद्रकांत गिरी, डॉ. मदन मोहन शर्मा, महंत गौरव गिरी गोस्वामी, विश्वास शर्मा, अनिशा शर्मा, विपिन गिरी, संतोष गिरी, विकास भारद्वाज, राम कुमार गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, डॉ. मनीष, रमन शर्मा, नरेश दीक्षित, सुधीर शर्मा, विधायक शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

रामलाल वृद्धाश्रम में मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

ब्राह्मण एकता मंच आगरा द्वारा रामलाल वृद्धाश्रम सिकंदरा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मंच के सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए और अंगवस्त्र पहनाए। आचार्य पं. गयाप्रसाद पाण्डेय के सानिध्य में हवन-पूजन कर सुख-शांति और विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर डॉ. दिवाकर तिवारी, रामेंद्र पचैरी, अमित लवानिया, यतीश लवानिया, विक्रांत बरूआ, चतुर्भुज तिवारी, रोहित उपाध्याय, सुशील शर्मा, घनश्याम तिवारी, ओम लवानिया, पुनीत भारद्वाज सहित आश्रम के वृद्धजन उपस्थित रहे। महाआरती और प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे