स्काउट्स-गाइड्स आगरा रेल मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों की बुझा रहे प्यास

0
44cebb92-6227-43de-a3c6-a33339142d11

आगरा कैंट सहित अन्य स्टेशनों पर पानी की प्याऊ लगाकर कर यात्रियों को कर रहे पानी का वितरण

आगरा। इस भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडा पानी पिलाने के लिए रेलवे प्रशासन के साथ-साथ रेलवे के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने भी कमान संभाल ली है। रवि वार को आगरा रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में शीतल पेयजल वितरित कर यात्रियों की प्यास बुझाने में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में उत्तर मध्य रेलवे स्काउट्स ं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की सुविधा और राहत के लिए आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और धौलपुर स्टेशन पर पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

रेलवे की यह जनहितकारी पहल निरंतर जारी है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए यात्रियों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा स्टेशन परिसरों में पानी की प्याऊ संचालित की जा रही है।

इस दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवक यात्रियों को पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सेवा और सहयोग की भावना से निरंतर कार्य कर रहे हैं। यात्रियों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है। आगरा रेल मंडल सदैव यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *