सुरक्षित रेल संचालन और सतर्कता पर दिया विशेष बल

0
6d190b8c-1d97-484e-8042-4fb443e9efc7

आगरा रेल मंडल में संरक्षा ऑडिट और समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश

प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार ने की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा

आगरा कैंट पर एआरटी-एआरएमई, क्रेन व कोचिंग डिपो का किया निरीक्षण

आगरा । उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में शुक्रवार को संरक्षा आडिट और समीक्षा बैठक उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार और मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की उपस्थिति में हुई। इस दौरान आगरा कैंट पर एआरटी-एआरएमई, क्रेन और कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आफताब अहमद सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधि कारी उपस्थित रहे। मुख्यालय टीम द्वारा दोपहर 12 बजे समीक्षा सभागार मे शाखा अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, याता यात निरीक्षक और ट्रेन मैनेजरों के साथ संवाद किया गया। इस दौरान सुरक्षित रेल संचालन, सतर्कता और कार्यप्रणाली में सुधार पर विशेष बल दिया गया।


यह संरक्षा ऑडिट व संरक्षा समीक्षा रेलवे संचालन में उच्चतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने और कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आगरा मंडल द्वारा सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे यात्री सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *