सेंट एंड्रूज स्कूल में पूर्व छात्रा जैस्मिन का डिप्टी कलेक्टर बनने पर हुआ स्वागत

0
5c8b5b4b-d807-43eb-b17c-a5b5ef596b08

सपने बडे देंखे और लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर ही पाई जा सकती है सफलताः जैस्मिन वर्मा

विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा ने कहा, जैस्मिन का चयन हम सबके लिए फख्र की बात

आगरा। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में उस समय भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला जब वहां डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित पूर्व छात्रा जैस्मिन वर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर ने सफलता के बारे बताते हुए कहाकि हमेशा बडे सपने देंखें और लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखें।
सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में विद्यालय की पूर्व छात्रा और एनसीसी कैडेट जैस्मिन वर्मा का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा, प्राचार्या अंशु सिंह और उप-प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान किया गया। इस दौरान विद्यालय की पूर्व छात्रा जैस्मिन वर्मा की माता ओमवती वर्मा का भी बैज और माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय के सीएमडी डाॅ. गिरधर शर्मा ने कहाकि यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि हमारी पूर्व छात्रा जैस्मिन वर्मा डिप्टी कलेक्टर के रूप में हमारे बीच मौजूद हैं। उन्होंने जैस्मिन वर्मा को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए कहाकि जैस्मिन वर्मा हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इन्होंने सदैव उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए और बेस्ट कैडेट का खिताब पाया। उन्होने हमेशा सहज रहकर अपने अध्ययन को प्राथमिकता दी। विद्यालय द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किया गया। जैस्मिन की मां ने बताया कि वह सदैव पढ़ाई में लगी रहती थीं। उसने दिन-रात परिश्रम किया और यह सफलता हासिल की।
इस दौरान जैस्मिन वर्मा ने कहाकि हमें हमेशा बड़े सपने देखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके प्राथमिकताओं को व्यवहार में लायें। उन्होंने विद्यार्थियों को सुझाव दिया कि वे समय के दुरपयोग से बचे। जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम करें। उन्होंने बताया कि मैंने 9वीं कक्षा में यह प्रण ले लिया था कि मुझे सिविल सर्विसेस के लिए तैयारी करनी है। इसके लिए अथक परिश्रम किया और सफलता प्राप्त की। इस मौके पर आलोक वैष्णव, अंजना गुप्ता, जूली दीक्षित, भूदल सिंह, हर्षित पाठक, प्रमोद, अंकुर सक्सैना, विक्की कथूरिया और यश गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक आदित्य अग्रवाल ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *