बाह में हरी झंडी दिखाई, जनरल डिब्बे में बैठ फतेहाबाद पहुंचे सांसद चाहर और ट्रेन को रवाना किया
बाह-फतेहाबाद से सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ
सांसद राजकुमार चाहर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
33 करोड़ से बटेश्वर रेलवे स्टेशन का होगा निर्माणः चाहर
आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रेल विकास को नई गति देते हुए सांसद राजकुमार चाहर ने ट्रेन 09196-09195 मऊ से वाराणसी, प्रयागराज होते हुए वडोदरा प्रतापनगर जाने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन को बाह और फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सांसद बाह से ट्रेन जनरल डिब्बे में बैठकर फतेहाबाद पहुंचे और वहां से भी ट्रेन को विधिवत रवाना किया।
इस नई ट्रेन सेवा से बाह और फतेहाबाद क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। सांसद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस ट्रेन का उपयोग करने की अपील की। ताकि इसे स्थायी रूप से संचालित कराया जा सके। इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने कहाकि यह फतेहाबाद और बाह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इस विषय को लोकसभा में मजबूती से उठाया और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बातचीत भी की। नतीजन यह ट्रेन सेवा शुरू हो सकी। उन्होंने कहाकि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना उनका संकल्प है और आने वाले समय में और ट्रेनों के संचालन के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
सांसद ने बताया कि बटेश्वर में लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही इंटरसिटी ट्रेन को बाह से दिल्ली तक चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फतेहाबाद में आरक्षण कक्ष खोलने का प्रस्ताव भी डीआरएम के समक्ष रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 2 अप्रैल को लोकसभा में आगरा-टूंडला होते हुए इटावा जाने वाली ट्रेनों को फतेहाबाद-बाह मार्ग से संचालित करने की मांग उठाई गई थी, जिस पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।

इस दौरान-मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक ( बीके चैहान, एडीएसटीईडी मनीष मिश्रा, एडीईएन ट्रैक संदीप दुबे, पूर्व विधायक मधूसुदन शर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुग्रीव चैहान, नितिन वर्मा, प्रदीप भाटी, परमवीर चाहर, सोनू शर्मा, रंजीत प्रधान, मुन्ना लाल लंबरदार, कप्तान सिंह वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, राजीव जैन, सोनू शर्मा, राहुल सिसोदिया, सोनू सैंथिया, अंकित गुप्ता, मुकेश पचैरी, संकेत सिंह, अजय जादौन, योगेश चैहान, बालेश गुप्ता, सतेन्द्र यादव, राजेश कुशवाहा, सचिन गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


