डॉ. यशोधरा यादव यशो को मिला राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान

0
18c57b61-9447-491a-a35b-30e161101bd3

शैक्षिक संवाद मंच ने लखनऊ में सम्मान से नवाजा

आगरा। शैक्षिक संवाद मंच के तत्ववाधान में लखनऊ के चारबाग स्थित होटल में आगरा से संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहरा एत्मादपुर में शिक्षिका, साहित्य कार और साहित्य साधिका समिति की महासचिव डॉ. यशोधरा यादव यशो को राष्ट्रीय बाल शिक्षा शिखर सम्मान से नवाजा गया।


कार्यक्रम में विद्यालय बनें आनंद घर और नवाचारी शिक्षक के रूप में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। इनमें बरौली अहीर प्राथमिक विद्यालय रजरई के राजश्री यादव को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव और साहित्यकार राम नगीना मौर्य, विशिष्ट अतिथि एनसीईआरटी प्रकाशन विभाग के सहायक संपादक और साहित्य कार शिवमोहन यादव, हिमालय लोक संग्रहालय और शोध संस्थान देहरादून के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्यन भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रमोद दीक्षित मलय, दुर्गेश्वर राय, आगरा की डॉ. यशोधरा यादव यशो के साथ अन्य शिक्षकों द्वारा संपादित पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। पूरे उत्तर प्रदेश से लगभग 90 से अधिक शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *