दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने में योगी सरकार हर कदम पर साथ खडीः कश्यप

0
0985fb44-6480-4b2d-8be1-e0ea2a0ca827

पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बांटे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण

दिव्यांग बच्चों को फल वितरण कर पिछडा वर्ग कल्याण मंत्री ने किया संवाद, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने को किया प्रेरित

आगरा। पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री नरेन्द्र कश्यप द्वारा सर्किट हाऊस में शनिवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं को विभिन्न सहायक उपकरणों 25 एमआर किट, 6 ब्रेल किट और 19 श्रवणयंत्र का वितरण किया गया।

पिछडा वर्ग कल्याण मंत्री ने दिव्यांग छात्रों का माल्यार्पण कर फल वितरण किया और उनसे संवाद भी किया। इस दौरान मंत्री ने दिव्यांग बच्चों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार दिव्यांग बच्चों के हर कदम पर साथ खड़ी है। आज दिव्यांग बच्चे पैरा-ओलंपिक के साथ खेल, कंप्यूटर और बिजनेस हर विधा में आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार सस्ती ऋण सुविधा, विभिन्न स्किल की ट्रेनिंग देकर दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बना रही है। पिछडा वर्ग कल्याण मंत्री ने कॉक लियर इम्प्लाण्ट के 4 बच्चों और उनके परिजनों से भी वार्ता की।

इस मौके पर उपनिदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आगरा ज्ञान देवी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजयलक्ष्मी, समन्वयक बचपन डे केयर सेण्टर आगरा के दिलीप यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *