भारत का राजा विधर्मी नहीं हो सकताः योगी

0
274414ee-64ad-4435-aaf6-01fb7821e116

सीएम योगी वृंदावन में संत मलूकदास जयंती महोत्सव में हुए शामिल

मलूक पीठ पहुंच किया समाधि पूजन, शिवलिंग पर अर्पित की पुष्पांजलि

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वृंदावन में जगद्गुरु संत मलूकदास की जयंती महोत्सव में शामिल हुए। सीएम योगी ने वंशीवट क्षेत्र स्थित मलूक पीठ पहुंचकर समाधि पूजन किया और शिवलिंग पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहाकि भारत का राजा विधर्मी नहीं हो सकता। भारत का एक ही सनातन राजा है। वह भगवान श्रीराम है। उन्होंने कहाकि कहते हैं तुलसी दासजी एक गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन उनसे बड़ा धनी कौन जो सबसे बड़े बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा देते हों कि नहीं वह बादशाह को नहीं जानते। वह एक ही राजा को जानते हैं। वह भारत का सनातन राजा श्रीराम है। उन्होंने श्रीरामचरित मानस के अंदर रामलीला के माध्यम से जिस जन चेतना को जागृत किया, वह हर भारतीय के लिए एक नई प्रेरणा बनी।

सीएम योगी आदित्यनाथ का एक माह के अंदर यह मथुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले सात मार्च को उन्होंने वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली थी। संघ प्रमुख भी 24 मार्च को रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में वृंदावन आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *