राहुल गांधी बोले, हम देश को बताएंगे असली पीएम कौन? कांग्रेस नेता के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

0
7b50978c-ab77-4d55-88ed-a767d93a82a8

तिरुअनंतपुरम। केरल के पेराम्बरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, चिंता मत करो,एक बात समझ लो। चाहे कुछ भी हो जाए, कांग्रेस पार्टी मिस्टर नरेंद्र मोदी को पकड़ने वाली है। वह जितनी तेजी से भागना चाहें, जितनी दूर भागना चाहें, आखिर में, कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को पकड़ने वाली है और हम पूरे देश को दिखा देंगे कि भारत के प्रधानमंत्री असल में कौन हैं।

वहीं कल कोट्टायम में राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार ने अमेरिका के साथ एक समझौता करके किसानों के अधिकार छीन लिए हैं। राहुल गांधी के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने भारत की खेती को अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए खोल दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फैसले से देश की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ा है। अब भारत अपनी मर्जी से किसी भी देश से तेल (पेट्रोल-डीजल) नहीं खरीद सकता।

राहुल गांधी ने कहाकि अगर भारत को तेल खरीदना हो, तो उसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी लेनी पड़ती है, जो बहुत शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण आने वाले समय में बड़ा आर्थिक संकट (फाइनेंशियल झटका) आ सकता है, जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *