पिता से लिपटकर बोली अदिति पापा मैं सफल हो गई…आगरा की अदिति जैन ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की सफलता

0
39bb968d-81ba-445a-82d4-5c5394a86382

सीताराम काॅलोनी बल्केश्वर की रहने वाली हैं अदिति जैन

76वीं रैंक अदिति जैन बनीं पाकर बनीं नायब तहसीलदार

शहर बेटी को बधाई देने वालों का सुबह से लगा है तांता

आगरा। शहर के बल्केश्वर क्षेत्र की सीताराम काॅलोनी की रहने वाली अदिति जैन ने यूपी पीसीएस-2024 में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने प्रदेश में 76वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रौशन किया है। उनकी शानदार उपलब्धि पर काॅलोनी में खुशी का माहौल। आस-पडोस से लेकर रिश्तेदारों तक बधाई देने के लिए तांता लगा है।

अदिति के पिता आदेश कुमार जैन प्राॅपर्टी डीलर हैं। उनकी मां सविता जैन एक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। बेटी की इस सफलता से पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोमवार को उनके घर बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लग गया। अदिति जैन यूपीएससी 2024 में 76वीं रैंक पाकर नायब तहसीलदार बनी हैं। इस सफलता के लिए अदिति ने बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से घर पर ही तैयारी की। इसके लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने बताया कि नियमित और योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई करना महत्वपूर्ण है। यह समर्पण और कड़ी मेहनत का फल है। इस सफलता का श्रेय अदिति ने अपनी मां सविता जैन को देती हैं।

बेटी की सफलता को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे पिता आदेश जैन ने बताया कि उनकी बेटी का सपना अधिकारी बनकर जनता की सेवा करने का था। उन्होंने बताया कि अदिति ने कहीं से भी कोई कोचिंग नहीं की। सिर्फ अंग्रेजी अखबार पढकर ही उसने तैयारी की। अदिति ने स्कूली शिक्षा क्यून विक्टोरिया से की और सेंट जाॅन्स काॅलेज से एमए पाॅल्टीकल साइंस से किया। अदिति ने बताया कि रविवार देर रात को जब रिजल्ट आया और उसमें अपना नाम देखा तो अनायास ही उसे विश्वास नहीं हो रहा था। पिता आदेश ने बताया कि अदिति ने सबसे पहले इस सफलता के लिए मुंबई में अपने भाई को बताया और पूरी तरह तस्दीक करने के बाद परिजनों को इस सफलता की जानकारी दी। पिता आदेश से बताया कि रात को सोते से बेटी ने मुझे जगाया और लिपटकर बोली पापा मैं सफल हो गई। इस खुशी में उसकी आंखें भी नम हो गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *