स्वदेशी और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन करती है पत्रिका सहकार संवाद
आगरा में हुआ त्रैमासिक सहकार संवाद पत्रिका का विमोचन
आगरा। राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका सहकार संवाद् का विमोचन सहकार भारती के मंडल कार्यालय समृद्ध सागर अपार्टमेंट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्व. लक्ष्मण राव इनामदार के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
पत्रिका के प्रधान संपादक राकेश चन्द्र शुक्ला ने बताया कि यह पत्रिका देश भर में सहकारिता से जुड़े कार्यकर्ताओं, संस्थाओं और संगठनों को जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रत्येक राज्य में इसके ब्यूरो चीफ नियुक्त हैं। श्रीनिधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ के सहयोग से प्रकाशित हो रही पत्रिका सहकारिता, स्वदेशी और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन करती है। मात्र 500 रुपये की सहयोग राशि से यह पत्रिका दो वर्ष तक नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहाकि गुरुकुल परंपरा का आइए सेवार्थ जाइए स्वावलंबी् का भाव आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहाकि सहकारिता और स्वावलंबन के माध्यम से ही देश सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकता है। इस दौरान 1 व 2 अप्रैल को वाराणसी में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के संबंध में भी चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया। इस मौके पर प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी, अभिनव कश्यप, राकेश चन्द्र शुक्ला, डॉ. अमितेश अमित, मनोज अग्रवाल, सुशील चैहान, प्रो. अमिता त्रिपाठी. डॉ. ज्योति गुप्ता, आरती शर्मा, पूनम सोलंकी, मुकेश सिंह जादौन, अवधेश उपाध्याय, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र सिंह जादौन, रुद्र प्रताप सिंह, पीयूष गुप्ता, तारा सिंह, नम्रता वरयानी, राखी कुशवाहा, नैन्सी सैनी, अनीसा अग्रवाल, संदीप कश्यप आदि मौजूद रहे।


