सोगरिया-मथुरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए फैसला लिया
मथुरा। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सोगरिया-मथुरा-सोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन 22 मार्च 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक (कुल 7 ट्रिप) अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर किया जाएगा। ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को सोगरिया से प्रस्थान कर 8.30 बजे रवाना होगी और मार्ग में 9.28 बजे इंदरगढ़, 10 बजे सवाई माधोपुर, 10.45 बजे गंगापुर सिटी, 11.13 बजे महावीरजी, 11.28 बजे हिंडौन सिटी, 11.48 बजे बयाना जंक्शन और 12.18 बजे भरतपुर जंक्शन होकर 14.05 बजे मथुरा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को मथुरा से 17.10 बजे प्रस्थान कर मार्ग में 17.38 बजे भरतपुर जंक्शन, 18.08 बजे बयाना जंक्शन, 18.33 बजे हिंडौन सिटी, 18.45 बजे महावीरजी, 19.13 बजे गंगापुर सिटी, 19.58 बजे सवाई माधोपुर और 20.28 बजे इंदरगढ़ होकर 22.50 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में 4 सामान्य श्रेणी, 7 शयनयान, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी और 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।
