जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड पर दौसा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रद्द और रेगुलेट रेंगी कुछ ट्रेनें

0
dausa-railway_1646456956

आगरा। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मण्डल के जयपुर-बांदीकुई रेलखण्ड स्थित दौसा स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस कारण आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) निम्न हैं।

गाडी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा दिनांक 5 अप्रैल को मथुरा से प्रस्थान करेगी और अलवर तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा अलवर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 51974, जयपुर-मथुरा रेलसेवा 5. अप्रैल को जयपुर के स्थान पर अलवर से संचालित होगी। यह रेलसेवा जयपुर-अलवर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा 5. अप्रैल 20.26 को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी और बांदीकुई तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा बांदीकुई- अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 12196, अजमेर- आगरा फोर्ट रेलसेवा 5 अप्रैल को अजमेर के स्थान पर बांदीकुई से संचालित होगी। यह रेलसेवा अजमेर-बांदीकुई स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा 5 अप्रैल 20.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर सिटी रेलसेवा 2 अप्रैल 2026 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी और मार्ग में 1 घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *