भगवान झूलेलाल के जयघोष से सराबोर हुआ शहर
श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई झूलेलाल जयंती
चेटीचंड पर शहर में निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा
हाथी घाट पर ज्योति विसर्जन के साथ हुआ शोभायात्रा का समापन
आगरा। वरुणावतार भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चेटीचंड सिंधी समाज ने आस्था के साथ मनाया। इस मौके पर सिंधी समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दर्जनों झांकियों संग शोभायात्रा निकाली और हाथीघाट पर ज्योति का विसर्जन किया गया। इस दौरान हर कदम पर भक्ति की गूंज और हर चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी।
सिंधी समाज में सुबह से ही घर-घर और मंदिरों में पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और भजन-कीर्तन का क्रम शुरू हो गया था। सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में मोहल्ला पंचायतों के सहयोग से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हरियाली वाटिका घटिया से शोभायात्रा का शुभारंभ महंत पीर डॉ. शंकरनाथ योगी ने भगवान झूलेलाल की आरती उतारकर और पूजा-अर्चना कर किया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेल वाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में श्रद्धालु नृत्य और भजन करते चल रहे थे।
शोभायात्रा में भगवान झूलेलाल, शिव परिवार, खाटू श्याम, कैला देवी, स्वामी लीला शाह, गुरु नानक देव, हिंगलाज माता, साईं टेऊराम, हेमूकालानी, संत कंवरराम, भारत माता, बजरंगबली, बांकेबिहारी और सालासार बालाजी की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके साथ ही गणेशजी, जगन्नाथ, महाकाल और अन्य देवी-देवताओं की झलकियां भी शामिल रहीं। एक दर्जन से अधिक डीजे पार्टियां और कई बैंड शोभायात्रा की शोभा बढा रहे थे। गुड़ की मंडी, सिंधी बाजार, फव्वारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चैराहा और दरेसी होते हुए शोभायात्रा हाथीघाट पहुंची, जहां ज्योति विसर्जन किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। शोभायात्रा में पुलिस-प्रशासन के साथ ही आयोजन समिति स्वयंसेवक भी पूरी तरह मुश्तैद रहे। टीम में प्रदीप बनवारी, मोंटू करीरा, महेश नारायणी आदि शामिल रहे।
शोभायात्रा के साथ सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, घनश्यामदास देवनानी, परमानंद आतवानी, नंदलाल आयलानी, श्याम भोजवानी, जयराम दास, एसके वीरानी, मेघराज दियालानी, जगदीश डोडानी, नरेंद्र पुरष्णनी, कमल जुम्मानी, दौलत खूबनानी, भोजराज लालवानी, जितेंद्र त्रिलोकानी, प्रदीप वनवारी, अनूप भोजवानी, राज कोठारी, जय प्रकाश धर्मानी, अशोक पारवानी, प्रीतम दास रामचंदानी, महेश सोनी, नरेश लखवानी, भजनलाल प्रधान, हरीश टहिल्यानी, अशोक कोडवानी, नरेश देवनानी, राजू खेमानी, दौलत मोडवानी, राजीव नागरानी, नीरज सोनी, अशोक चावला, उमेश पेरवानी, दीपक आत्वानी, जतिन लालवानी, कन्हैया सोनी, महेश वाधवानी आदि मौजूद रहे।


