क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वंशिका ने जोडे हाथ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे, दूल्हा-दुल्हन ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
कुलदीप यादव ने दुल्हन के साथ विंटेज कार से की होटल में एंट्री
गंभीर-धवन और जडेजा पत्नी के साथ पहुंचे, कई हस्तियां भी पहुंची
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई है।
यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। जबकि उनकी पत्नी वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी।

