ब्राह्मण समाज नहीं सहेगा अपमान, चाणक्य सेना ने पैदल मार्च कर जिला मुख्या लय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

0
3bb4f0fc-0e06-412a-b998-f75f7c8acbfa

आगरा। बार-बार अपमान से आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। चाणक्य सेना के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहाकि हर बार इसी समाज को अपमानित किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज अब इसे और बर्दाश्त नहीं करेगा।

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार ब्राह्मण समाज को अपमानित किया जा रहा है। अभी हाल ही में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रश्न में दिए विकल्प में समाज को अपमानित करने का काम किया गया है। इससे पूर्व घूसखोर पंडित फिल्म आदि को लेकर समाज को अपमानित किया गया। इसको लेकर चाणक्य सेना मंगलवार को शाहगंज से पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपना रोष व्यक्त किया। ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में कैलाश नारायण मिश्र, यतीश लवानिया, राजेश शर्मा, देवेन्द्र उपाध्याय, पवन शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, अभिनव वशिष्ठ, हरी शंकर शुक्ला, प्रवेन्द्र पंडित, श्याम सुंदर शर्मा, रवीश कटारा, सतेन्द्र लवानिया, राजेन्द्र शर्मा, भुवनेश चंद मिश्रा, अभय दीक्षित, जितेन्द्र शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *