नवसंवत्सर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में आयोजित समारोह में आगरा के राकेश शुक्ला भी होंगे शामिल
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राकेश शुक्ला को किया आमंत्रित
राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अनेक संत महात्मा होंगे शामिल
आगरा। अयोध्या में 19 मार्च को नवसंवत्सर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में आयोजित कार्यक्रम में सहकार भारती आगरा मंडल के विभाग संयोजक राकेश चंद्र शुक्ला को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। गौसेवक, पर्यावरण, समाजसेवा के अलावा तमाम सामाजिक संगठनों से जुडे राकेश चंद्र शुक्ला श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किया गया है।
19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (भारतीय नववर्ष) के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत नृत्यगोपाल दास, स्वामी गोविंद देव गिरी और चंपत राय सहित अन्य संत-महापुरुष भाग लेंगे। राकेश चन्द्र शुक्ला ने इस निमंत्रण को प्रभु श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद का प्रतीक बताते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।
