अमित बंसल बनाये गये भाजपा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष, डॉ. अमित सिंह जिला प्रतिनिधि घोषित
आगरा। भाजपा ने आगरा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अमित बंसल को गोपेश्वर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि डॉ. अमित सिंह को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया है। डाॅ. अमित सिंह भी इसी मंडल से आते हैं। इस घोषणा के साथ ही संगठन में अटकलों और दावेदारी की राजनीति पर विराम लग गया।
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के दौरान गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष पद को लेकर काफी खींचतान चली। कई नेताओं ने इस पद के लिए अपनी दावेदारी की थी। इसके मंडल अध्यक्ष की घोषणा टाल दी गई थी। संगठन के भीतर सहमति बनाने के चलतेयह पद लंबे समय तक खाली रहा। अब पार्टी नेतृत्व ने अंतिम फैसला लेते हुए अमित बंसल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस घोषणा के साथ ही उन सभी दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है, जो इस पद की दौड़ में शामिल थे।
भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने गोपेश्वर मंडल के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के नामों की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी की संस्तुति पर अमित बंसल को गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष और डॉ. अमित सिंह को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया है।
