मनोज बंसल चुने गए नेशनल चैंबर के नए अध्यक्ष, ताजनगरी के उद्योग जगत की बेहतरी के लिए करेंगे कार्य

0
e22f7ff8-a80d-4a8d-bfc0-be779aa66204

वाटर वक्र्स स्थित अग्रवन में शनिवार को सम्पन्न हुआ चुनाव

नितेश व अम्बा प्रसाद गर्ग ने उपाध्यक्ष पद हासिल की जीत

विनय मित्तल कोषाध्यक्ष, 5 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए

आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के शनिवार को हुए चुनाव में मनोज बंसल अध्यक्ष चुने गए। वाटर वक्र्स स्थित अग्रवन में मतदान के बाद हुई मतगणना में मनोज बंसल ंने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज गुप्ता को 18 मतों से शिकस्त दी। मनोज बंसल को 558 और मनोज गुप्ता को 539 वोट मिले। पांच मत निरस्त कर दिए गए। नए अध्यक्ष ने जीत के लिए चैंबर के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहाकि वह ताजनगरी के उद्योग जगत की बहेतरी के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद स्वागत किया।

हालांकि अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर कुछ देर तक हंगामा हुआ। मनोज गुप्ता और उनके समर्थकों ने वोटों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। पहली गिनती में मनोज बंसल करीब 13 वोटों से आगे बताए जा रहे थे, लेकिन पुनः मतगणना में उन्हें 18 वोट से बढ़त के बाद विजयी घोषित किया गया।
वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर अम्बा प्रसाद गर्ग और नितेश अग्रवाल ने जीत दर्ज की। अम्बा प्रसाद गर्ग को 678 और नितेश अग्रवाल को 665 मत मिले। जबकि गिरीश गोयल को 369 मतों पर संतोष करना पड़ा।

कोषाध्यक्ष पद पर विनय मित्तल ने 151 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 623 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश अग्रवाल को 472 मत मिले। इस पद पर भी पांच मत निरस्त किए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के ग्रुप-3 में राजेश अग्रवाल 47 और राजकुमार भगत 32 वोट पाकर विजयी हुए। वहीं ग्रुप-9 में नितिन अग्रवाल 67, दिनेश अग्रवाल 65 और केशव दत्त गुप्ता 62 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए।

चुनाव अधिकारी मनीष अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहाकि चैंबर के चुनाव पूर्ण पारदर्शिता से हुए। काउंटिंग के दौरान दूसरे पक्ष के विरोध के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव समिति ने दुबारा काउंटिंग कराई, जिसमे मनोज बंसल की जीत का अंतर पहले से ज्यादा हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *