आईफा के डिजाइनिंग स्पेक्ट्रम में विद्यार्थियों ने पेश किए रचनात्मक प्रोजेक्ट्स

0
7fbebf3d-dbfe-43cf-96b6-70a814b6cf12

इंटीरियर डिजाइनर्स के आकर्षकों प्रोजेक्ट्स को ज्यूरी ने सराहा

आगरा। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड आर्ट्स में इंटीरियर डिजाइनिंग विभाग द्वारा आयोजित किए गए वार्षिक ज्यूरी में भावी इंटीरियर डिजाइनर्स ने अपने-अपने कॉन्सेप्ट पर आधारित रचनात्मक प्रोजेक्ट्स आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किए।
संस्थान की चीफ मेंटर गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स में ड्राफ्टिंग, इंटीरियर स्पेस कॉम्पोनेंट्स, फर्नीचर डिजाइन, बाथरूम डिजाइन, स्पेस प्लानिंग, रेसिडेंशियल डिजाइन और कमर्शियल डिजाइन से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया। विद्यार्थियों ने अपने डिजाइनों के कॉन्सेप्ट, प्लानिंग और प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपनी समझ और रचनात्मक सोच को प्रदर्शित किया।

इंटीरियर फैकल्टी प्रतीकराज चैहान ने बताया कि आयोजन स्थल को ज्योमेट्रिक थीम के आधार पर सजाया गया था। इस ज्यूरी में संस्थान के प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान की सीओओ रुचि सारस्वत ने बताया कि इंटीरियर डिजाइनिंग आज के समय में छात्रों के लिए एक बेहद अच्छा करियर विकल्प है। इस क्षेत्र में विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से एक सफल और स्थापित करियर बना सकते हैं।

निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार की ज्यूरी का आयोजन संस्थान में हर वर्ष किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। साथ ही उन्हें इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी भी मिलती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। ज्यूरी के रूप में अमित गुप्ता और गर्विता शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट्स को ध्यानपूर्वक देखा और उनसे उनके डिजाइनों और कॉन्सेप्ट से संबंधित कई प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों की मेहनत, क्रिएटिविटी और प्रेजेंटेशन से वे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *