आगरा पहुंचा अमेरिकी डेलीगेशन, निहारा ताज

0
d168f3b0-df71-42a0-968f-f9236e5c8143

वैश्विक शहर के सतत विकास पर करेगा चर्चा

आगरा में विकास कार्यों को भी लेगा जायजा

3 दिन आगरा में रहेगा अमेरिकी डेलीगेशन

आगरा। सिस्टर सिटीज इंटरनेशनल प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का 15 सदस्यीय हाई लेवल डेलीगेशन गुरुवार को आगरा पहुंचा। यहां पर डेलीगेशन का जोरदार स्वागत किया गया। तीन दिवसीय दौरे के दौरान यह डेलीगेशन आगरा में शहरी विकास पर चर्चा करेगा और आगरा के विभिन्न विकास कार्यों का भ्रमण करेगा।

महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने बताया कि गत वर्ष सिस्टर सिटीज इंटर नेशनल प्रोग्राम के तहत वह कजान (रसिया) गईं थीं। वहीं पर अमेरिकी डेलीगेशन को आगरा आकर विकास कार्यों का भ्रमण करने और उन पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। अमेरिका के एरिजोना राज्य के टेम्पे शहर से आगरा आए अमेरिकी डेलीगेशन शहरी विकास पर आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा और शहर के गणमान्य सदस्यों व अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा। साथ ही आगरा में हो रहे शहरी विकास के कार्यों का भ्रमण भी करेगा। इस दौरान आगरा नगर निगम के साथ अमेरिकी डेलीगेशन शहरी विकास के कार्यों और शैक्षणिक व संस्कृति को लेकर एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी साइन कर सकता है, जिससे वैश्विक शहरों को तैयार किया जा सके।

इन जगहों का दौरा करेगा अमेरिकी डेलीगेशन

अमेरिकी डेलीगेशन अपने दौरे के पहले दिन दिल्ली से वाया रोड आगरा पहुंचा। यहां पर डेलीगेशन का स्वागत हर्ष दिवाकर, डॉ रोहित बंसल, डॉ. संदीप अग्रवाल आदि ने किया। प्रो. डीके हाजरा ने अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद डेलीगेशन ने पुरुषोत्तम दास सावित्रीबाई कैंसर हॉस्पिटल का भ्रमण किया और शाम को ताजमहल को निहारा। ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा डेलीगेशन के सदस्यों ने फोटो खिंचवाईं। उन्होंने ताजमहल और आगरा के स्वागत की तारीफ की। दौरे के दूसरे दिन डेलीगेशन होटल क्लार्क शिराज में वैश्विक शहरों के सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बैठक में शामिल होगा। शाम को ताज खेमा में भ्रमण के लिए जाएंगे। वहीं तीसरे दिन अमेरिकी डेलीगेशन आगरा फोर्ट, एत्माद्दौला और गुरुद्वारा गुरु का ताल सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगा। चैथे दिन सुबह डेलीगेशन फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करते हुए जयपुर के लिए रवाना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *