पीआरओ आगरा रेल मंडल प्रशस्ति श्रीवास्तव का हुआ तबादला
नार्थ इस्टर्न रेलवे जोन में हुआ ट्रांसफर, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
वर्ष 2017 बैच की आईआरटीएस अधिकारी हैं प्रशस्ति श्रीवास्तव
रेलमंत्री द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा अवार्ड से की जा चुकी हैं सम्मानित
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का तबादला नार्थ इस्र्टन रेलवे में हुआ। 2017 बैच की आईआरटीएस (भारतीय रेलवे यातायात सेवा) अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव लम्बे समय से आगरा रेल मंडल में एसीएम, डीसीएम और डीओएम के अलावा पीआरओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहीं। रेलवे बोर्ड द्वारा गुरुवार को उनके तबादले का आदेश जारी किया गया।
एक काबिल अफसर के रूप में प्रशस्ति श्रीवास्तव ने आगरा रेल मंडल में माल ढुलाई को सुव्यवस्थित करने के लिए नवाचार खासकर कन्वेयर बेल्ट सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2023 में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से नवाजा गया था।
गलगोटिया काॅलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक प्रशस्ति श्रीवास्तव अपनी तकनीकी समझ और रेलवे परिचालन में सुधार के लिए जानी जाती हैं। अपने मधुर व्यवहार और कार्यकुशलता के चलते प्रशस्ति श्रीवास्तव ने लम्बे समय तक आगरा रेल मंडल में पीआरओ पद संभाला।


