ईरान बोला, बाहर नहीं जाने देंगे एक लीटर भी तेल
होर्मुज स्ट्रेट से उन्हीं जहाजों को गुजरने देंगे जो इजराइल-अमेरिका के राजदूतों को अपने देश से निकालेंगे
तेल अवीव/तेहरान। अमेरिका-इजराइल से जंग के 11वें दिन मंगलवार को ईरान ने कहाकि वह एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देगा। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के गुजरने को लेकर एक नई शर्त रखी है। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीएस) ने कहाकि कुछ देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन देशों को पहले इजराइल और अमेरिका के राजदूतों को अपने देश से निकालना होगा।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का बहुत अहम समुद्री रास्ता है। हर साल दुनिया के करीब 20ः तेल की सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। हालांकि अमेरिकी चैनल ने कहाकि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर सिक्योरिटी टैक्स यानी सुरक्षा शुल्क लगाने की योजना बना रहा है, खासकर उन जहाजों पर जो अमेरिका के सहयोगी देशों के हैं।
