आगरा दीवानी को फिर मिली बम से उडाने की धमकी

0
new-project-29_1773046894

ई-मेल में लिखा लंच के बाद बम से उड़ा देंगे

पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क, कराई चेकिंग

आगरा। दीवानी न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एसएसएफ और बम निरोधक दस्ते ने सुबह से ही न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

ईमेल में लिखा था कि पूरे कोर्ट परिसर को लंच के बाद बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना पर पुलिस और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स की टीम जांच में जुट गई। बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया गया। पूरा कोर्ट परिसर खाली करा लिया गया। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई।

सूचना मिलते ही एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक भी फोर्स के साथ पहुंच गए। पूरे कोर्ट परिसर की सघन चेकिंग की गई। एसीपी ने बताया कि चेकिंग में कुछ नहीं मिला है। गौरतलब है कि 25 फरवरी को भी दीवानी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कोर्ट प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद एहतियातन पूरे परिसर को खाली कराकर चेकिग की गई थी। सभी वादकारियों को परिसर से बाहर कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *