भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का लक्ष्य

0
4_1772978007

टी-20 वल्र्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर

संजू के 89 रन, अभिषेक-ईशान की भी फिफ्टी

अहमदाबाद। टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 19 चैके और 18 छक्कों की मदद से 255 रन बनाए। यह टी-20 वल्र्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला स्कोर 176 रन का था।

भारत की ओर से ओपनर संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा 52 और ईशान किशन ने 54 रन की पारियां खेलीं। इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन 16वें ओवर में जिमी नीशाम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर भारत की रन स्पीड पर ब्रेक लगा दिया था। टीम आखिरी 5 ओवर में 52 रन ही बना सकी। इसमें 20वें ओवर से 24 रन आए। न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *