चलती ट्रेन में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, नाक काटने की कोशिश
रीवा एक्सप्रेस में गाजियाबाद से प्रयागराज आते समय बोला गया हमला
आशुतोष ब्रह्मचारी ने हमले के लिए शंकराचार्य को ठहराया जिम्मेदार
प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की एफआईआर कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ। आशुतोष महाराज ने बताया कि वह रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। फस्र्ट एसी कोच में बैठा था। रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे टॉयलेट के लिए उठा। बाहर गेट पर एक आदमी खड़ा था। आगे बढ़ा तो उसने पीछे से हमला कर दिया। धारदार हथियार से उसने मेरी नाक काटने की कोशिश की। चेहरे और हाथ पर कई वार किए। गंभीर चोटें आईं। काफी खून बहा।
आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। वहीं से जीआरपी को फोन करके घटना की जानकारी दी। उन्होंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल, अभी एफआईआर नहीं हुई है।
हमले पर शंकराचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहाकि यह सब दिखावा है। आशुतोष माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हमारे ऊपर आरोप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है। यह यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
आशुतोष ने शंकराचार्य को जवाब दिया है। उन्होंने कहाकि हम एक-एक बूंद खून का बदला लेंगे। हमलावर कह रहा था कि तुम्हारी नाक काट कर अपने गुरू के चरणों में चढ़ाना है। हम उनको (शंकराचार्य) कानून से मारेंगे। वो झूठ बोल रहे हैं। अपने ऊपर कोई कैसे हमला करा लेगा। वह अपनी नाक कटवाकर देख लें।


