आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, देवदूत बने सिपाही ने बचाई जान

0
image (1)

आगरा। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय…। यानी जिस पर ईश्वर मेहरबान हो तो उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। यह कहावत गुरुवार को आगरा कैंट स्टेशन पर उस समय चरितार्थ होती दिखी जब चलती ट्रेन में चढते समय एक यात्री अनियंत्रित होकर गिर पडा। यह देख स्टेशन पर मौजूद लोगों के रोंगटे खडे हो गए। इस दौरान मौके पर तैनात आरपीएफ जवान ने किसी तरह यात्री को बचा लिया।

घटना आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। बृहस्पतिवार दोपहर पंजाब मेल एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन अपने ठहराव के बाद रवाना हुई। इसी दौरान एक यात्री भागता हुआ पहुंचा और चलती ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास किया। ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री प्लेटफार्म पर गिर गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से पहले ही मौके पर तैनात आरपीएफ के सिपाही श्रीकांत ने देवदूत बनकर दौड़कर यात्री को संभाला। इससे ट्रेन की चपेट में आने से यात्री बाल-बाल बच गया। ट्रेन के रुकने पर यात्री को कोच में चढ़ा दिया गया। ये हैरान कर देने वाली घटना स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *