सांसद आवास पर खूब उडा रंग-गुलाल

0
6ce26b9e-0285-4419-805e-d9cb516df242

नवीन जैन शास्त्रीपुरम आवास पर जमकर खेली गई होली

एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा दी होली की शुभकामनाएं

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

आगरा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक और समानता का संदेश देने वाला होली का पर्व बुधवार को राज्यसभा सांसद नवीन जैन के शास्त्रीपुरम आवास पर उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। रंगों के इस पर्व की उमंग, आत्मीयता और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। इस दौरान बडी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शहर गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सांसद आवास पर पारंपरिक फाग गीतों के साथ जमकर रंग-गुलाल उडा। सभी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे थे। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सभी अतिथियों से अबीर गुलाल लगा कर भेंट की।

इस दौरान उन्होंने कहाकि होली का पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, आपसी विश्वास और सामाजिक एकजुटता को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय बढ़ता है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होता है।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, जनसेवा के संकल्प और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *