आगरा में मजारे शहीदे-ए-सालिस के बाहर शिया समुदाय का फूटा गुस्सा, ट्रम्प और नेतन्याहू का फूंका पुतला
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और पाकिस्तान के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को छीनने को लेकर हुई खींचतान
आगरा। अमेरिका.इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद आगरा के शिया समुदाय के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। न्यू आगरा स्थित मजारे शहीद-ए-सालिस पर प्रदर्शन करते हुए शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला दहन किया।
इस दौरान पुतलों को लेकर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में पाकिस्तान के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने अमेरिका मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान मजार से बाहर निकलने पर लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
