जीआरपी फिरोजाबाद ने जब्त अवैध शराब का किया निस्तारण

0
be51bea2-f2fc-45cf-8a88-a9b0abe9d559

70 लीटर से अधिक देशी और अंग्रेजी को किया गया नष्ट

आगरा। राजकीय रेलवे पुलिस फिरोजाबाद ने ट्रेनों और स्टेशन परिसर से आधा दर्जन मामलों में पकडी गई अवैध का शनिवार को निस्तारण किया है। पिछले कुछ समय में जब्त की गई अवैध शराब को विधिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत जीआरपी थाना फिरोजाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत 6 मुकदमों का माल मुकदमाती, न्यायालय अपर सिविल जज (जूडि) शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के विनिष्टीकरण आदेश के तहत 16.74 लीटर देशी और 54.2 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद के आदेश पर गठित कमेटी के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट, फिरोजाबाद, उदय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी, रेलवे, इटावा मुकेश प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-प्रथम सदर फिरोजाबाद अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी फिरोजाबाद मनीष कुमार गौतम, हैड मौहर्रिर सहित थाने का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *