रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को दिया कांधा, बडे भाई ने दी मुखाग्नि

0
pata-ka-atama-yatara-ma-shamal-karakatara-raka-saha_8f37661f96ae16d78da0d47af25a75c3

अलीगढ में हुआ क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का अंतिम संस्कार

राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी और खिलाडी शवयात्रा में हुए शामिल

अलीगढ़। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के पिता खान चंद का अंतिम संस्कार अलीगढ़ के क्वारसी स्थित शंकर विहार स्थित रोटरी शिशु मोक्ष धाम में किया गया। शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया था। रिंकू सिंह ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। उनके बड़े भाई सोनू सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी और खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब निधन हो गया था। उन्होंने सुबह 4.36 बजे 60 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती थे। पिता की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी-20 विश्व कप का अभ्यास सत्र और टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत चेन्नई से अपने घर अलीगढ़ लौट आए थे। रिंकू सिंह के परिवार के लिए यह समय बेहद हृदयविदारक है। यूपीसीए के सेक्रेटरी प्रेम मनोहर गुप्ता ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि हाल ही में रिंकू सिंह की शादी तय हुई थी और परिवार में उत्सव का माहौल आने वाला था, लेकिन खुशियों के इस आगमन से पहले ही पिता के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा क्रिकेट प्रशासन इस कठिन समय में रिंकू और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाडियों ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहाकि खानचंद सिंह ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया और अपने त्याग से रिंकू जैसे एक मजबूत और अच्छे बेटे का पालन-पोषण किया, जो वास्तव में उनकी सबसे बड़ी विरासत है। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए कहाकि वह इस कठिन समय में अपने भाई रिंकू के साथ खड़े हैं और भगवान से परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं। युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भी इस घटना को दिल तोड़ने वाला बताया है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी रिंकू के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *