आगरा में विधायक के बेटे की रायभा टोल पर गुंडई, कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल

0
27a1a102-f286-4d02-8c7a-232671b4d188

आगरा। अछनेरा क्षेत्र के रायभा में एक विधायक पुत्र की दबंगई सामने आई है। आरोप है कि विधायक पुत्र ने टोल का बैरियर नहीं खोलने पर कर्मचारी से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाला आरोपी टोल क्षेत्रीय विधायक चैधरी बाबू लाल का पुत्र बताया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना मंगलवार दोपहर की है। विधायक लिखी गाड़ी फरह से ग्वालियर की तरफ जा रही थी। गाड़ी पर फास्टैग नहीं लगा था। रायभा टोल प्लाजा पर गाड़ी पर वीआईपी पास लगा होने के बाद भी करीब दो मिनट तक बैरियर नहीं उठाया गया। इस पर गाड़ी से उतरकर युवक ने टोल कर्मचारी संजय सिंह निवासी दौरेठा आगरा के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। बताया गया कि गाड़ी में विधायक के पुत्र और एक महिला बैठी हुई थी।

पीड़ित संजय ने बताया कि गाड़ी मथुरा जिले की थी। इसलिए मैंने उनसे आधार कार्ड मांगा। इस पर गाड़ी में चला रहे व्यक्ति गाली गलौज मारपीट करने लगे। टोल मैनेजर ईश्वर शर्मा ने बताया कि गाड़ी पर फास्टैग नहीं था। यूपी-85 नंबर की गाड़ी होने की वजह से आधार कार्ड दिखाने को कहा गया। इस बात पर मारपीट की गई है। इस घटना से टोलकर्मियों में आक्रोश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *