आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गई। बस सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को रौंदती हुई रुकी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पडे। गनीमत रही कोई बस की चपेट में नहीं आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।