मंडलीय फल-फूल प्रदर्शनीः एंथम कॉलोनी का पार्क और सात बंगले हुए पुरस्कृत

0
a07002c0-a7da-46f3-a80c-e2d01f980857

आगरा। मंडलीय वार्षिक फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी में एंथम कॉलोनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। एंथम काॅलोनी के सात बंगलों के साथ ही पार्क को भी पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों के उद्यानों ने हिस्सा लिया। निरीक्षण के बाद परिणाम घोषित किए गए।

एंथम काॅलोनी निवासी कन्हैया गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में एंथम कॉलोनी से कुल 13 प्रतिभागियों ने अपने-अपने उद्यानों के लिए आवेदन किया था। निरीक्षण समिति द्वारा इनमें से 7 प्रतिभागियों के उद्यानों को विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।

यह एंथम कॉलोनी के लिए गौरव का विषय है। एंथम रेसिडेंट वेलफेयर सोसायटी के सचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि सम्पूर्ण मंडल में केवल एंथम कॉलोनी ने ही संगठित और सामूहिक रूप से भागीदारी सुनिश्चित की। एक ही कॉलोनी से सर्वाधिक प्रतिभागियों का शामिल होना अपने आप में एक अनूठी उपलब्धि रही।

एंथम रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बंसल ने कहाकि पहली बार सहभागिता करते हुए कॉलोनी का निवासियों का पुरस्कृत होना सामूहिक प्रयास, समर्पण और सतत मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी कॉलोनी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक औरं पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *