क्रिकेटर विराट पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया, भक्तों के साथ हाथ-जोड़कर बैठे रहे

0
09bc0118-b469-42b9-9e8b-123267d7723c

मथुरा। क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। एक घंटे तक प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर बैठे रहे। सत्संग सुनने के बाद प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस बार विराट और अनुष्का शर्मा हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह सत्संग में शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थल पर पहुंचकर साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना। इससे पहले वे संत महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।
बताया जा रहा है कि इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि उनके आगमन की चर्चा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच फैल गई, जिसके बाद सत्संग स्थल पर उत्सुकता और भी बढ़ गई। इसके बावजूद दंपत्ति ने पूरी सादगी और संयम बनाए रखा। सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा और शरणागति के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला। विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *