इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हिसार तक जाएगी
नई दिल्ली। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20957/20958 इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हिसार तक विस्तारित किया जा रहा है। यह गाड़ी नई दिल्ली से हिसार के मध्य सफदरजंग, शकूर बस्ती, रोहतक, मेहम और हांसी स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी। इस ट्रेन के आवागमन में पलवल से इंदौर के मध्य समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्री गाड़ी के ठहराव, समय और तिथियों की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की बेवसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे पूछताछ सेवा से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
