आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नाले में कंबल में लिपटी मिली विवाहिता की लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
ekasaparasava-para-mal-mahal-ka-shava_d50ddc18f74a7ee486f852663b642d5b

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीय विवाहिता के शव को कंबल में लपेटकर उस पर काले टेप से पैक किया गया था। शव एक्सप्रेस-वे पर बने नाले में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। फिलहाल पुलिस युवती की शिनाख्त कराने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार खंदौली के कुछ ग्रामीण बकरी चराने गए थे। जहां उन्होंने नाले में शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर इलाका के साथ फील्ड यूनिट, एसओजी टीम मौके पर पहुंची। एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *