क्रिकेटर रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज जून में परिणय सूत्र में बंधेंगे

0
929b0ab0-452b-11f0-b670-29e9c9e48e0d.jpg

अलीगढ। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछली शहर (जौनपुर) की सपा सांसद प्रिया सरोज जून माह में परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों की सगाई पिछले साल आठ जून हुई थी। बारात लखनऊ या वाराणसी जाने पर जल्द मुहर लगेगी। इसकी पुष्टि रिंकू सिंह के परिजनों ने की है। पिछले साल लखनऊ में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के अलावा कई सांसद व विधायक शामिल हुए थे। सगाई के बाद 18 नवंबर को वाराणसी में शादी होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के मैच होने के चलते शादी टल गई। इस साल फरवरी में शादी की तारीख दी गई, लेकिन टी-20 विश्वकप (फरवरी-मार्च) और आईपीएल (अप्रैल-मई) होने के चलते शादी अब जून में होगी।

रिंकू की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी की तैयारी एक इवेेंट कंपनी करेगी। रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच की व्यस्तताओं के चलते रिंकू की शादी जून में होगी। फिलहाल, वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं जो विश्वकप खेलेंगे। इसके बाद केकेआर की तरफ से आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहाकि बरात लखनऊ या वाराणसी जाएगी। इस पर जल्द मुहर लगेगी। शादी के बाद अलीगढ़ में दावत दी जाएगी।

रिंकू सिंह के पास हैं तीन महंगी गाड़ियां

रिंकू सिंह के पास तीन महंगी गाड़ियां भी हैं। पिछले साल नवंबर में रिंकू सिंह ने मर्सिडीज खरीदी है। यह गाड़ी प्रिया सरोज के जन्मदिन पर खरीदी थी। इससे पहले उन्होंने फॉरच्यूनर और ब्रेजा गाड़ी खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *