आगरा के शाहगंज में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, सिर में मारीं दो गोली

0
3f7cd3e4-15e7-4ed7-b26a-035aa777b8e8

दोस्तों के साथ पहुंचा था रात में बहन के घर

पैसों के लेनदेन को लेकर था दोनों के बीच विवाद

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी ही बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी भाई बिजली ठीक करने के बहाने से देर रात को दोस्तों संग दरवाजा खुलवाकर घर में घुसा और तमंचे से बहन के सिर में दो गोली मारीं। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ फरार हो गया।

शाहगंज थाना क्षेत्र के नगला पोप, अर्जुन नगर में बुधवार रात को 50 वर्षीय अनीता कुशवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के भाई हरी सिंह पर है। अनीता का पति संजय मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि हरी सिंह कुछ साल पहले जेल गया था। उसने बहन के पास अपने कुछ रुपए रखे थे। चार साल पहले जेल से छूट कर आया था। बहन ने ही भाई की जमानत कराई थी। वो काफी समय से अपने रुपए मांग रहा था, लेकिन बहन उसे रुपए वापस नहीं कर रही थी। बहन का कहना था उसकी जमानत में काफी रुपए लगे। उसने पास रखे रुपए के अलावा गहने बेचकर उसकी जमानत कराई। इस जवाब से भाई हरी सिंह बिफर गया। दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। आए दिन दोनों के बीच गहने और रुपए के लिए झगड़े होते रहते थे। इसी को लेकर उसने जानलेवा हमला किया।

मृतक अनीता कुशवाह के पति श्याम ने बताया कि बुधरात रात करीब 8 बजे हरि सिंह और उसके दो दोस्त मेरे घर आए। दरवाजा खटखटा कर बोला तुम्हारी लाइट खराब हो गई है। दरवाजा खोलो। भतीजे देव ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद एक ने मेरी बहन और दूसरे ने मेरे ऊपर तमंचा रख दिया। तीसरे ने मेरी पत्नी के गोली मार दी। गोली पत्नी के सिर में आर-पार हो गई। मेरा साला लगातार आरोप लगाता रहा कि बहन ने उसके गहने रख लिए हैं। गोली मारने के बाद तीनों फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छोटी बहन बोली- मेरा बस चले तो मैं उसे गोली मार दूं

मृतका अनीता कुशवाहा की बहन राजश्री ने कहाकि मेरा भाई हरि अपराधी किस्म का है। परिवार का उससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। वह मां पर भी हमला कर चुका है। मेरा बस चले तो मैं उसे गोली मार दूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *